कानपुर, फरवरी 22 -- झींझक। नगर के रामलीला ग्राउंड परिसर संघ के वार्षिकोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के तत्वावधान मे आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में आये कार्यकर्ताओं ने हिन्दुत्व पर चर्चा की और एकजुट होने का आह्वान कर सनातन व हिन्दुओं को जगाने की बात कही। कस्बा झींझक रामलीला ग्राउंड पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के तत्वावधान मे आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता सन्त विश्राम, सन्त भगवान दास जी महाराज, संघ चालक नरेश, जिला संघ चालक रामलखन महाराज, चन्द्रशेखर शुक्ल, प्रचारक अमित व रामजी ने सनातन हिन्दू धर्म के बारे में जानकारी देने के साथ ही एकजुटता पर बल दिया। भाजपा विधायक पूनम संखवार ने पुष्प अर्पित कर आरती उतार सभी का अभिवादन किया। सम्मेलन मे पूर्व विधायक निर्मला संखवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र सिह भदौरिया, ...