संभल, फरवरी 2 -- नगर के केशव बस्ती की हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से मौहल्ला ऊपर कोट में सोमवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, रामजन्मभूमि की झांकी के दर्शन तथा आरती के साथ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि साध्वी डॉ. प्राची दीदी ने समाज को जागरूक, संगठित और सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने मातृशक्ति और युवाओं से भावनाओं में बहने के बजाय सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। आरएसएस के विभाग कार्यवाह छत्रपाल सिंह ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और पंच परिवर्तन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकरूपता पर जोर दिया। अध्यक्षता पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद वार्ष्णेय ने तथा संचालन सम्भव जैन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.