लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- श्रीराम वाटिका धाम में शनिवार हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के कवि मुकेश मालवा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी रहे। ध्वज प्रणाम के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सम्मेलन में आए कवियों ने ओजस्वी कविताओं से जोश भर दिया। राम वाटिका धाम शनिवार को आयोजित हिन्दू संम्मेलन में कवि मुकेश ने ओजस्वी कविताओं से हिन्दू जोश भरा। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सनातन और इतिहास पर भी प्रकाश डाला। वन्देमातरम गीत के साथ जयश्री राम के जय घोष से पूरा पाण्डाल गूंज उठा। इसके अलावा समरता प्रमुख राजकिशोर और अयोध्या से आए संत विष्णु देवाचार्य ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। क्षेत्रीय कवि नवल सुधांसु ने कविताओं से समा बांधी। कार्यक्रम की तैयारियां ...