लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- तिकुनियां। आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर रविवार को बरसोला कलां गांव में हिन्दू सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने एकता पर जोर दिया। बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के सह विभाग प्रचारक अविनाश ने समाज की सेवा में लगे रहना जीने का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने भौतिक विलासिता की वस्तुओं को क्षणिक और सेवा को हमेशा बनी रहने वाली कहा। उन्होंनेएवीबीपी, विद्या भारती सहित अनेक संगठनों का उद्देश्य सेवा करना बताया। अविनाश ने कहा कि अपनों के पास जाकर उनकी पीड़ा सुनना और उसका निस्तारण कराना अपना कर्तव्य होना चाहिए। सम्मेलन में महंत बृजेश गिरि, अनिल महावर, डॉ. अभिमन्यु मिश्र, छत्रपाल राना, सुनील सत्यार्थ, पंकज मिश्र, रामपाल राना आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...