मोतिहारी, फरवरी 21 -- पहाड़पुर। प्रखंड क्षेत्र के सटहां मंगुराहां स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में शनिवार को पहली बार हिंदू जागरण समिति के तत्वावधान में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर हिन्दू एकता का प्रदर्शन कर तथा समाज को धार्मिक व सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक ललित जी आदि वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, संगठन की आवश्यकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही विभिन्न चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश मिश्रा एवं बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र कुमार पटेल ने अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम मे...