बगहा, फरवरी 23 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के श्रीराम खेल मैदान में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा ने की। वहीं मंच का संचालन संघ के जिला सह कार्यवाह पवन कुमार ने किया।सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व भारत माता की आरती से की गई । जिससे पुरा वातावरण सनातनी मय हो गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से एकजुट और संगठित रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति से ही समाज को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर जी, विद्या भारती विभाग निरीक्षक ललित भास्कर, तथा संघ ...