भदोही, दिसम्बर 14 -- गोपीगंज/औराई, हिन्दुस्तान टीम। गोपीगंज के रैपुरी हनुमान मंदिर एवं औराई थाना क्षेत्र के खमरिया शहीद इंटर कालेज में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे आस-पास के हजारों ग्रामीण तथा सैकड़ों समाजसेवी तथा संतों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ यज्ञ तथा हवन के साथ प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख परीश पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और हिन्दू हितों की रक्षा करना है। इस दौरान सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में प्रयागराज से अमित आभास(ओज), राजकुमार अंजाना(हास्य-व्यंग्य), कमलेश पांडेय 'कमल'(गीतकार)व रायबरेली से अभिजीत मिश्रा(ओज) ने राष्ट्र गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिय...