शामली, जनवरी 14 -- हिंदू जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से केशव बस्ती शामली में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को एक भव्य फेरी निकाली गई। फेरी का शुभारंभ गंगा मंदिर से होकर मुरारी वाला कुआं, बड़ा बाजार, छोटी शिव मूर्ति होते हुए पुनः गंगा मंदिर पर संपन्न हुआ। फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने फेरी में भाग लेकर सम्मेलन के प्रति समर्थन और जागरूकता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि यह फेरी 25 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए जनसमर्थन जुटाने और हिंदू एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से निकाली गई। विराट हिंदू सम्मेलन दोपहर 2 बजे ब्राह्मण धर्मशाला, हलवाईहट्टा में किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी यशवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.