संभल, फरवरी 11 -- कस्बा नरौली में बुधवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएग । इस उपलक्ष में मंगलवार को कस्बे में मशाल यात्रा निकाली गई। जाहरवीर मंदिर नरौली पर विराट हिंदू सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महर्षि मधुसूदन स्वामी व मुख्य वक्ता मीनाक्षी सहरावत रहेंगी। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को मशाल यात्रा निकाला गई। जो जहारवीर मंदिर से शुरू होकर मौहल्ला मकुपुरा, मैंन मार्केट से अपने स्थान पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान रौनक, माघवेन्द्र सिंह, सुधांशु अग्रवाल, संजीव राघव, राजेश गुप्ता, नितिन राघव, नितिन शर्मा, रामेश्वर शर्मा, अंकुर राघव, विनय कुमार, थानसिंह, बाँबी, राजेश राघव, अनुज गुप्ता, सोनी राघव, मुकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.