बलरामपुर, जनवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा मंडल के पलिहर नाथ मंदिर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में हिंदू संगठन (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) की ओर से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया ।सम्मेलन में संघ के सह प्रांत प्रमुख प्रवक्ता यशोदा नंदन ने हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित जन समूह को हिन्दू संगठन की उत्पत्ति से जुड़े विविध पहलुओं को साझा किया। सम्मेलन में भारत देश के ऐतिहासिकता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी, प्रपन्नाचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए इस संगठन का निर्माण किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पूरे भारत में हिंदुत्व का प्रचार प्र...