हरदोई, जनवरी 13 -- हरदोई। मुख्य डाकघर के निकट अखिल भारतीय हिन्दू एकता मंच के तत्वावधान में हिन्दू एकता पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा व कृषि मंत्री रविन्द्र शुक्ल ने कहा कि सनातन धर्म ही एक मात्र धर्म है। हिन्दू समाज में जाति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में जाति व्यवस्था नहीं थी। यहाँ देवत्व एवं राक्षस संस्कृति के बीच हमेशा संग्राम रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी आवाहन किया कि वे आज से ही आपस में रोटी का सम्बन्ध स्थापित करें। एक दूसरे के घर जाकर, बुलाकर भोजन करना प्रारम्भ करें, जिसके समाज में समरसता आ सके। धर्म की रक्षा हेतु संकल्प भी कराया। कवि पवन प्रगीत ने 'एक गीत ऐसा भी लिखवा दे भाई, जिसमें हो खुशबू वतन की समाई राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। कवि अजीत शुक्ला ने "पावन स...