सोनभद्र, दिसम्बर 30 -- घोरावल। स्थानीय नगर के शिव मंदिर धर्मशाला प्रांगण में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संत रविदास मंदिर वाराणसी के प्रधान पुजारी महंत भारत भूषण एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि महंत भारत भूषण ने कहा कि हिंदू समाज में समरसता और प्रगति के लिए एकता बेहद जरूरी है। जाति में बंटा हिंदू समाज कमजोर हो रहा है। आज जाति के बंधन को तोड़कर समाज की एकता के लिए कार्य करना होगा। भारत की परंपरा में और प्रामाणिक धर्म ग्रंथों में जातियों का उल्लेख नहीं है। सनातन धर्म से जाति का लेना देना नहीं है। अध्यक्षता विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष नंदलाल उमर और संचालन रमेशराम पाठक ने किया। इस मौके पर विहिप विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, सभासद बाबूलाल भारती, विह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.