लखनऊ, फरवरी 2 -- नाका के दुर्विजयगंज निवासी हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने युवक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरव गोस्वामी ने बताया कि रविवार को अपने परिचित आयुष शर्मा, सरोजनाथ और किरन संग घर में बैठे थे। तभी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने उन्हें अपना नाम नसरुद्दीन बताते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें मार देने की धमकी दी। यह सुनकर वह घबरा गए और फोन को काट दिया। पीड़ित ने फौरान घटना की जानकारी नाका पुलिस को दी। नाका इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि पीड़ित के पास जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था। उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.