फतेहपुर, जनवरी 27 -- हथगाम। नगर के मऊपारा स्थित बालपुरी मठ परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य तमाम लोग शामिल होकर देश की परिस्थितियों को उजागर करते हुए देश हित में हिंदुओं को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आज हिंदू समाज जागृत होकर मजबूत हो रहा है। उन्होंने संतरा और खरबूजा का उदाहरण देकर हिंदुओं को एक होने की प्रेरणा दी। कहा हमारी लड़ाई मुसलमान से नहीं अपने समाज से ही है। उन्होंने कहा हमको चाकू और औजार की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार केसरवानी ने तो संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख शिवेश ने किया। राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि क्रूर बादशाह औरंगज़ेब के कारण देश में हिंदू स...