पीलीभीत, फरवरी 5 -- बिलसंडा। गाँधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कालेज में विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन में समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि नूरानपुर मठ के महंत योगी हनुमाननाथ ने कहा, हिंदू समाज को अपने मूल संस्कारों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर के प्रो. विकास प्रधान ने कहा, हिंदू समाज भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। पर संगठित और जागरूक होना होगा। प्रवक्ता मनु गंगवार ने कहा बोले, राष्ट्र और समाज की सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल घर तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.