मोतिहारी, फरवरी 1 -- सिकरहना। आरएसएस के स्थापना के सौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को ढाका सिंचाई कॉलोनी में आरएसएस द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आरएसएस के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पूर्व के शासनकाल में हमेशा हिन्दू समाज को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इसे बचाने के लिए समाज, परिवार की व्यवस्था को धर्म से जोड़ा गया। हजारों लाखों वर्ष की यात्रा के बाद हिन्दूत्व की स्थापना हुयी। तब जाकर आज भारत राष्ट्र के रूप में स्थापित है। आज से सौ साल पूर्व आरएसएस की स्थापना हुयी। आज हिन्दू समाज जागृत हो रहा है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। सम्मेलन को जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला प्रचारक शिवम शुभम, प्रखंड कार्यवाह नवल किशोर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार आर्य व प्रफुल...