लखीमपुरखीरी, जनवरी 8 -- गोला गोकर्णनाथ। संकट मोचन मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में विधायक अमन गिरि ने बौद्धिक प्रमुख मिथलेश से मार्गदर्शन और पाथेय प्राप्त किया। विधायक ने बौद्धिक प्रमुख मिथलेश के पाथेय को प्रेरणादायक और हिंदू समाज की एकता के लिए आवश्यक बताया। साथ ही विधायक ने अपने साथियों के साथ मंज़री गौमय ग्रह द्वारा बनाए गए धूपबत्ती, उपले, दीपक आदि सामग्री की खरीद कर सभी को देश-विदेश में इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हिंदू समाज के अग्रणी अवधेश कुमार मिश्रा, गुरु केके शुक्ला, दुर्गा प्रसाद मिश्र, सभासद आनंद सोनी, सभासद भोली गिरी, संजय वर्मा, राम राछपाल राजपूत, संजय अवस्थी, सुधीर अवस्थी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, जिला प्रचारक शिव शंकर, महेंद्र पाठक, विजय वर...