अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- देवरिया बाजार। जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जयघोष एवं ओम उद्घोष के साथ हुई। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मुख्य वक्ता प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अवध गंगा सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हिन्दू समाज भावनात्मक के साथ-साथ वैचारिक रूप से भी सशक्त बने। जब-जब हिन्दू समाज एकजुट हुआ है, तब-तब राष्ट्र ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। युवाओं को नशा, कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। सम्मेलन के माध्यम से घर-घर तक सामाजिक जागरण का संकल्प लिया गया। प्राचार्य डॉ. रामप्रताप मिश्र ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.