मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। विहिप, बजरंग दल, अखिल भारत हिन्दू महासभा समेत विभिन्न हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को दूसरे दिन अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान जुलूस निकालकर कलक्टे्रट पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। चेताया कि अगर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं रुका तो आरपार का संघर्ष किया जाएगा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के सदस्यों ने बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इसमें हत्याएं, जबरन धर्मांतरण, मंदिरों का विध्वंस और महिलाओं के खिलाफ हिंसा शामिल है। कहा कि बांग्लाद...