संतकबीरनगर, दिसम्बर 28 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में शनिवार को बेलहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम में हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन की अगुवाई डिम्पल सिंह और राकेश सिंह ने की, जिसमें हिन्दू संगठनों और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार हमले, उनकी धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना अत्यंत निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन कृत्यों का संज्ञान लेने और बांग्लादेश सरकार से हिन्दू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। हाथों में भगवा...