बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती। श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के वार्षिक समारोह पर सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, विश्व हिन्दू महासंघ एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने गांधीनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में हनुमान चालिसा का सामूहिक पाठ किया। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि आजीवन धर्म रक्षा के लिए तैयार रहेंगे। यहां पर विधिवत पूजन के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालिसा का पाठ हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि पौष द्वादशी की तिथि केवल श्री राम जन्मभूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव ही नहीं, बल्कि यह तिथि समस्त हिन्दू समाज के आत्म गौरव को पुनः स्थापित होने का पर्व है। इस मौके पर अखिलेश सिंह, सौरभ तिवारी, नागेन्द्र सिंह, बालकृष्ण सिंह, अभिषेक वर्मा, उज्जवल सिंह, गुलाब सिंह, उदय पाण्डेय, शिवम् मिश...