औरैया, फरवरी 10 -- फफूंद, संवाददाता। हिन्दू युवा मोर्चा संघ के तत्वावधान में मंगलवार को दिबियापुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय राधा रमण विद्यालय के पास परिसर में 14 वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ पाठ शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुंदरकांड पाठ के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए, जिनमें उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी सद्भाव व सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होता है। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा, प्रदेश महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, नगर सह संयोजक गोपाल अवस्थी, शिव कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.