शामली, जुलाई 10 -- शहर के हिन्दू महिला महाविद्यालय में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम विषय पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अर्न्तगत विभिन प्रकार के पौधों का रोपण महाविद्यालय परिसर मे किया गया। प्राचार्या डा. मंजू गर्ग ने कहा कि भारत में लोगों को अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। वनों की कटाई एक गंभीर चिंता का विषय है। वृक्षारोपण की सहायता से मिटटी कटान रोका जा सकता है तथा बाढ़ का खतरा कम हो जाता है। इसलिए वन महोत्सव का उदेश्य देश में वनों को उगाने और बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को एक साथ लाना है। पौधरोपण का अर्थ केवल पेड़ लगाना नहीं है बल्कि उन्हें संरक्षित करना और उनका पालन पोषण करना भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.