महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम धर्म छिपाकर शादी करने और बाद में पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में सोनौली पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उजागर होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लगभग 5 वर्ष पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर उससे विवाह किया। बाद में संदेह होने पर जब युवक की असलियत सामने आई, तो वह मानसिक रूप से टूट गई। आरोप है कि शादी के बाद पति आमिर और परिवार के अन्य सदस्य उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। तहरीर में यह भी कहा गया है कि उसके पास इस वक्त संतान के रूप में एक लड़का एवं एक लड़की है। अब पुनः दिनांक 28 जनवरी को न्यायालय विशेष विवाह अधिकारी /जिला विवाह रजिस्ट्रीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.