जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर के तत्वावधान में सोमवार को टीडी कालेज के हाकी मैदान में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है। धर्म चक्र का प्रवर्तन ऋषियों मुनियों ने किया। हिन्दू धर्म सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी है। यह सबको जोड़ता है। उन्होंने कहा कि अपने को शक्ति शाली बनाने के लिए स्वदेशी और स्वावलंबन पर ध्यान देना होगा। संघ 100 साल से हिन्दू संस्कृति, धर्म और समाज के लिए सतत प्रयास कर रहा है। संघ ने हिन्दू समाज की चुनौतियों को स्वीकारा है। गायत्री परिवार के मुख्य पुजारी रामजी ने कहा कि हिन्दू समाज का इतिहास संघर्ष का रहा है। आज भी देश के सामने चुनौतियां है, उसका समाधान करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.