वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के संध्या हाल मैदान पर मंगलवार को सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति की ओर से एक भव्य हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और विशिष्ट अतिथि प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा रहीं। मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री विनायक राव ने समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना पर जोर दिया। अध्यक्षता केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने की। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित में संगठित प्रयास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। समारोह के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। संचालन किरण सिंह ने किया। इस अवसर पर रणविजय सिंह (अध्यक्ष, क्षत्रिय धर्म संसद), हरि नारायण बिसेन (सह संघचालक, काशी उत्तर भाग), यूपी कालेज...