हाथरस, अक्टूबर 31 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को गोपा अष्टमी के मौके पर शहर में सुबह से दोपहर तक भक्ति की बयार बही। श्रध्दालुओं ने गौमाता का पूजन किया। गाय को गुड़ हरा चारा खिलाने के साथ सुख समृध्दि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर गौमाता का पूजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौ संवर्धन के तत्वावधान में अलीगढ रोड स्थित हनुमान जी महाराज नवग्रह मंदिर में भव्य गोपाष्टमी उत्सव मनाया गया। गौ संगोष्ठी में गौ महत्व पर प्रकाश डाला। वहीँ हवन यज्ञ किया गया। मन्दिर की गौशाला में गौ पूजन किया गया। कार्यक्रम उपरांत खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। विद्वान पंडित ललित उपाध्याय द्वारा मंत्र उच्चारण के संग विधि विधान पूर्वक हवन यज्ञ कराया। मुख्य यजमान नवग्रह मंदिर के महंत दिनेश गुरू रहे। यज्ञ में आहूतियाँ देकर गौ कल्याण से विश्व कल्याण की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.