बोकारो, नवम्बर 24 -- फुसरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक प्रदीप भारती द्वारा रविवार को नगर परिषद फुसरो क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में हिन्दू जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान संघ के अन्य क्षेत्रीय कनीय पदाधिकारी व सदस्य साथ में थे। संघ चालक ने बताया कि समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। संघ के सौ साल होने के उपलक्ष्य पर यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जागरूकता बहुत ही जरूरी है। यह हमारे लिए और हितकर साबित होगा। ऐसे में यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...