उरई, फरवरी 10 -- उरई। संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर महेबा मंडल के जयकरन डिग्री कालेज महेबा में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में हिन्दुओं को एकसूत्र में पिरोने पर चर्चा की गई। सह जिला कार्यवाह भूपेन्द्र सिद्धपुरा ने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। सम्मेलनों के माध्यम से हिन्दुओं में नईचेतना के साथ ऊर्जा विकसित होगी। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बलवीर सिंह जादौन, महिला कार्यकर्ता विनीता पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सनातनी एकता के निमित्त हिन्दू आयोजन का आयोजन सकल हिन्दू समाज के द्वारा किया जा रहा है। ब्रह्मानंद खरे ने परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में महंत सुहाकर मंदिर खलाखेड़ा मंदिर विनीता पांडेय अध्यक्ष गौशाला चमारी ने भी संबोधित क...