नवादा, फरवरी 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के न्यू एरिया स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू धर्म की गौरवशाली विरासत एकता और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श करने का एक मंच के द्वारा संदेश पहुंचाने के लिए रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधि ट्री स्कूल के सह निदेशक भक्त भूषण ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार 100 वर्षों से बिना किसी भेदभाव के हिंदू जागरण का कार्यक्रम करते हुए भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का है। इस्कॉन के प्रचारक अभिषेक राजा ने कहा कि भगवान कृष्ण ने धर्म की रक्षा हेतु शास्त्र के साथ शस्त्र का भी प्रयोग किया था। आज हमे...