अलीगढ़, अगस्त 18 -- अलीगढ़, हरदुआगंज वरिष्ठ संवाददाता। 21 अगस्त को पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर हिन्दू गौरव दिवस के जरिए भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन का खाका तैयार कर दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से पार्टी कार्यकर्ता व जनता को लाने के लिए बसें व अन्य वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। करीब एक लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सहित 50 से ज्यादा मंत्रीगण शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी आएंगे। पूर्व सीएम कल्याण की 21 अगस्त को चतुर्थ पुण्यतिथि पर तृतीय हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन तालानगरी में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.