हरदोई, अप्रैल 29 -- कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसका रोग जिस किसी को भी लग जाता है वह न तो जाति-धर्म देखता है और न ही परिवार। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है। यहां की हिन्दू और मुस्लिम युवतियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा तो साथ में जिंदगी बिताने की ठान ली। दोनों साथ रहने लगी। इसकी भनक जब घर वालों को लगी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। लेकिन लड़कियों ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों थाने पहुंच गईं। दोनों युवतियों ने पुलिस के सामने समलैंगिक शादी करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी। युवतियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस दोनों से बातचीत कर काउंसलिंग कर रही है। मंगलवार की दोपहर के बाद हिंदू धर्म की एक युवती व दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.