पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। नगर में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने रैली निकाली। मंगलवार को भारत माता की जय,जय श्री राम,वंदे मातरम के साथ नगर में बाइक व वाहन रैली निकाली। सदर रामलीला मैदान में वक्ताओं ने 6 दिसंबर 1992 को बावरी मस्जिद ढहाए जाने की घटनाक्रम पर चर्चा की। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय,विभाग मंत्री कैलाश जोशी,बजरंग दल संयोजक ललित ऐरी,सह संयोजक सूरज बिष्ट,मुकेश भट्ट,विनय पाण्डेय,सागर जोशी,ललित धानिक,दुर्गा वाहिनी संयोजक जानकी दशौनी,मीरा घोटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...