बस्ती, नवम्बर 5 -- बस्ती। हिन्दूवादी विचारक नंदानाथ का निधन हो गया। 80 वर्षीय नंदानाथ का निवास अस्पताल चौराहे पर था। उन्हें बस्ती में दुर्गा प्रतिमाओं को भव्य रूप देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उनको बस्ती में कांवड़ यात्रा को नया स्वरूप देने वालों में एक माना जाता है। पिछले पांच दशक से धार्मिक समस्याओं के समाधान में वह सक्रिय रहते थे। गोरक्षनाथ मंदिर भी उनका आना जाना था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जरूरत के अनुसार संवाद होता था। नंदानाथ ने 1970 से अस्पताल चौराहे पर भव्य दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा शुरू की। बंगाल से कारीगर बुलाकर बड़े पंडालों का निर्माण होता था। यहां की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होती है। पुलिस व प्रशासन के समक्ष अपनी धार्मिक बातों को प्रमुखता से रखने के लिए नंदानाथ की पहचान थी। उनके निधन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.