गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारत हिन्दु महासभा की बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला में हुई। जिसमें बताया गया कि हिन्दु सहासभा के संविधान, संगठनात्मक परम्परा के अनुरूप झारखंड प्रदेश में संगठन को सुदृढ सक्रिय एव प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से गिरिडीह के मनु तिवारी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय महामंत्री मेजर रमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाठक की सहमति एवं परामर्श से मनु तिवारी को हिंदू महासभा झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आरजेडी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह अपने समर्थकों के साथ हिंदू महासभा में शामिल हुए। मौके पर अशोक सिंह, करण पासवान, कृष्ण मुरारी पाठक, सुजीत अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी, अंशु शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.