गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। हिन्दुस्तान टीम परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सड़क हादसों के लिहाज से गोरखपुर देश के 100 दुर्घटना बाहुल्य जिलों में शामिल है। वर्ष 2022-23 में हुए सड़क हादसों के आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर का देश में 16वां स्थान है। यहां पर हर साल औसतन 1000 से 1200 के बीच में सड़क हादसे दर्ज होते हैं। जिसमें औसतन 500 लोगों की मौत होती है। इससे तीन से चार गुना लोग सड़क हादसे में घायल होते हैं। जिले के 14 ऐसे थाने हैं जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। संतकबीरनगर से कुशीनगर को जाने वाले हाईवे पर तो हर एक किलोमीटर पर एक हादसा हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' के बरगदवा कार्यालय में हुए संवाद में विशेषज्ञों ने कहा कि हादसों को रोकने में रफ्तार से लेकर जागरूकता तक बेहद अहम है। रफ्तार पर कैसे लगाम लगे यह संस्कार की बात है। यह संस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.