बांका, फरवरी 22 -- बांका। बिहार में अभी जीविका समूह सुर्खियों में है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद तो इसकी चर्चा और भी अधिक बढ गई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रूपये ऋण दिये जाने के बीच अब जीविका दीदियों को सरल एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराये जाने की योजना है। बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति के तहत अब जीविका दीदियों को एप के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे जिले में जीविका से जुडी महिलाओं को अपनी आजीविका बढाने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से जीविका निधि एप लांच किये गये हैं। जिससे उन्हें जीविका निधि एप के माध्यम से आसानी से 15 हजार से लेकर 2 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इस डिजिटल प्लेटफार्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.