मुंगेर, दिसम्बर 8 -- हवेली खड़गपुर/एक संवाददाता हवेली खड़गपुर वन क्षेत्र के अधीन अवैध और गैर-निबंधित आरा मीलों पर की गई विभागीय कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार के हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित हवेली खड़गपुर क्षेत्र में अवैध आरा मिलों के बोलबाला शीर्षक खबर के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के दो तथा जमघट इलाके के दो अवैध आरा मीलों पर छापेमारी की। इसके अलावा नगर के चार अन्य प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में सखुआ और साल प्रजाति की लकड़ियां जब्त की गईं। विभाग ने जब्त लकड़ियों के साथ संचालकों पर वनवाद दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग ने वन क्षेत्र के अधीन असरगंज और तारापुर प्रखंड में कई जगह अवैध ढंग से संचालित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.