पूर्णिया, मार्च 17 -- कसबा, एक संवाददाता। हिन्दुस्तान मित्र का पुत्र पोस्टल असिस्टेंट बन कर अपने परिवार के साथ कसबा का नाम रौशन किया। हिन्दुस्तान मित्र बिनय कुमार स्वर्णकार का पुत्र रितिक कुमार स्नातक स्तर के सीजीएल परीक्षा पास कर पोस्टल असिस्टेंट बना है। रितिक के इस पद पर चयनित होने पर पिता विनय स्वर्णकार और माता कोमल देवी काफी खुश हैं। वहीं कसबावासी ने रितिक को सफल होने पर बधाई दी है। रितिक ने बताया कि मैट्रिक और इंटर पास करने के बाद ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। सीजीएल में सफलता मिल गई है। रितिक का कहना है कि जॉब करते हुए भी सिविल सेवा की तैयारी वह करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.