लखनऊ, जनवरी 6 -- सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। यह समस्या सभी उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। बुजुर्गों को यह समस्या अधिक सताती है। सर्दियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे जोड़ों और आसपास की कोशिकाओं में रक्त संचार कम हो जाता है। इस वजह से अकड़न और सूजन बढ़ती है। इस परेशानी से बचने के लिए नियमित कसरत करें। जोड़ों की सिंकाई करें। लंबे समय तक लेटे या बैठे न रहें। खानपान को ध्यान में रखते हुए वजन नियंत्रित रखें। साथ ही खुद को गर्म रखें। इससे राहत मिलेगी। यह सलाह सिविल अस्पताल के ऑर्थोसर्जन और स्वास्थ्य विभाग के लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने दी। हिन्दुस्तान के फोन इन कार्यक्रम में मंगलवार को डॉ. जीपी गुप्ता ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। बीमारी से बचाव के उपाय सुझाए। हड्डियों को मजबूत रखने के तरीके बताए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.