गढ़वा, जून 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से जिले भर के 10वीं, 12वीं और अन्य परीक्षाओं में टॉपर छात्र- छात्राओं को सम्मानित करने के लिए 18 जून को सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में भाग लेने वाले छात्रों को अंक सूची की छायाप्रति लेकर आना है। अंक सूची नहीं होने पर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से अभिप्रमाणित कॉपी लाना अनिवार्य होगा। सीबीएसई, आईसीएसई, जैक बोर्ड से पास किये अपने स्कूल के टॉप टेन छात्र सम्मान समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। सम्मान समारोह रेहला रोड स्थित आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित की गई है। समारोह में भाग लेने छात्र समय से पहले पहुंच कर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन करा लेंगे। समारोह में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं है। संबंधित छात्र किसी तरह की जानकारी के लिए अपने प्रखंड के हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.