किशनगंज, फरवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार विनय कुमार अजय की मां बच्ची देवी (80) का रविवार की रात निधन हो गया। वे कुछ दिनों से वे बीमार थी। उनके निधन की खबर मिलते ही सहरसा के नया बाजार स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। बच्ची देवी, बहुत धार्मिक महिला थी। उनका सरल स्वभाव व लोगों की मदद करने की भावना काफी मानवीय था। वे अपने पीछे दो पुत्र विजय कुमार झा, विनय कुमार अजय, व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...