नई दिल्ली, फरवरी 8 -- - दिल्ली में कई जगहों पर निर्माण कार्य के दौरान खोदे गई सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं - निर्माण कार्य के लिए खोदी गई सड़क के आसपास अवरोधक व सुरक्षा की है कमी हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली। दिल्ली में विभिन्न जगहों पर निर्माण कार्य के दौरान खोदी गई सड़क की काफी चिंताजनक स्थिति है। कई जगहों पर अवरोधक व सुरक्षा के इंतजाम न होने से यह वाहन चालकों और नागरिकों के लिए मुसीबत का सबक बन गए हैं। मदनपुर डबास गांव, कृष्णा नगर, ओखला, पश्चिमी दिल्ली और अन्य अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए सड़क व गड्ढों की स्थिति बेहद भयावह है। इन गड्ढों के जानलेवा होने की आशंका बनी हुई है। इस पर प्रस्तुत है हिन्दुस्तान टीम की पड़ताल आधारित रिपोर्ट :- तीन दिनों से चार फुट गहरा गड्ढा खुला पड़ा स्थान : मदनपुर डबास समय : शाम 4 बजे मीर ...