अलीगढ़, फरवरी 21 -- हिन्दुस्तान पड़ताल: नुमाइश प्रबंधन के आगे हाईकोर्ट-शासन के निर्देश बेअसर अधिकारी एवं कर्मचारी समितियों, ट्रस्ट का हिस्सा नहीं बन सकते 2024 में जारी प्रमुख सचिव के निर्देश के साथ हाईकोर्ट का हवाला कर्मियों की आचरण नियमावली 1955 के नियम-16 का उल्लंघन हैरत- नुमाइश में डीएम, एडीएम, तहसीलदार पदेन पदाधिकारी बने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी पंजीकरण 2001 में पंजीकृत है अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश प्रबंधन के आगे हाईकोर्ट व शासन के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। 2004 में मुख्य सचिव द्वारा हाईकोर्ट हवाला देते हुए जो निर्देश जारी किए थे। निर्देश के अनुसार कोई भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी गैर सरकारी समितियों, ट्रस्ट जैसे निजी निकायों के प्रबंधन का हिस्सा नहीं बन सकता। न ही कोई भी सरकारी कर्मचारी, सरकार की पूर्व मंजू...