बरेली, मार्च 23 -- नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की शिथिलता के कारण लोग मुख्य सड़कों पर बिना अनुमति के सामग्री रख कर भवन निर्माण सामग्री बेच रहे हैं। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके कारण ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। इनसे निपटने के लिए नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों को हिदायत दी है। कहा है कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर कार्रवाई करें। अभियान चलाकर उनकी सामग्री जब्त की जाए। इसी सामग्री से सड़कों की मरम्मत होगी। सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। कई मुख्य सड़क से गुजरने पर सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल्स रखा मिल जाएगा। एक तरफ नगर की सड़कें अतिक्रमण के कारण संकरी होती जा रही है तो दूसरी तरफ भवन सामग्रियों के सड़क पर ही रख दिए जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.