बाराबंकी, जनवरी 24 -- बाराबंकी। शहर के पीरबटावन मोहल्ला निवासी व हिन्दुस्तान अखबार के अभिकर्ता राकेश अवस्थी (62) की शनिवार की सुबह हादसे में मौत हो गई। वे घर से सेंटर पर जाते समय स्कूटी के फिसलने से सड़क पर गिर पड़े थे। राकेश कुमार अवस्थी हिन्दुस्तान अखबार के तीस वर्षों से अभिकर्ता थे। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राकेश अवस्थी को दो बेटियां क्रमश: दीप्ति अवस्थी व मुस्कान अवस्थी हैं। उनके असामयिक निधन से इन बच्चियों के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। शनिवार को पूर्वाह्न में नागेश्वरनाथ मंदिर के पास सोता श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे विनीत ने मुखाग्नि दी। उधर अभिकर्ता राकेश के मौत की खबर लगते ही उनके घर पर शुभचिंतकों व नगर के गणमान्य लोगों ने पहंुचकर शोक संवदेना प्रकट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...