सिमडेगा, जून 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान टीम एवं चार जनप्रनिधियों के प्रयास से दिल्ली में मानव तस्करी का शिकार बनी बांसजोर की नाबालिग बेटी वर्षों बाद घर लोटी। नाबालिग को वर्षों पूर्व मानव तस्कर बहला-फुसला कर दिल्ली ले गए थे। वहां उसे काम पर लगा दिया गया। लेकिन मजदूरी के बदले जिल्लतें, शोषण और तड़प के अलावे कुछ नहीं मिला। इन सबके बीच उस नन्हीं जान में हार मान लेने की बजाय घर लौटने की आस बची रही। इसी बीच वह 21 जून को अन्य लड़कियों को रेस्क्यू करने दिल्ली पहुंची साहेबगंज पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू कर नाबालिग को साहेबगंज ले गई। इसके बाद पुलिस ने हिन्दुस्तान प्रतिनिधि से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग के घर बांसजोर बताते नाबालिग के घर वापसी में सहयोग मांगा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ने भी इसकी सूचना तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.