गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- कुचायकोट। एक संवाददाता हिंदुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह और जोश साफ देखा जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने इस ओलंपियाड के लिए आवेदन किया है और अब वे अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह परीक्षा न केवल छात्रों की शैक्षणिक क्षमता की जांच करती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनमें प्रारंभिक समझ और आत्मविश्वास भी विकसित करती है।इस परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल रहेंगे। तैयारी को मजबूत करने के लिए छात्र मॉडल पेपर हल कर रहे हैं और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। कई विद्यालयों में छात्रों को विशेष मार्गदर्शन देने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भ...