हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- दुनिया की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शामिल हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से यह परीक्षा आज बुधवार को आयोजित की जाएगी। 50 स्कूलों के करीब 3400 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभ्यास सत्र चलाए गए हैं। छात्र मॉडल प्रश्नपत्र और नियमित रिवीजन के माध्यम से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। हरिद्वार क्षेत्र से 21 और रुड़की क्षेत्र से 29 स्कूल हिन्दुस्तान ओलंपियाड में भाग ले रहे हैं। हरिद्वार के इन स्कूलों में बनाए गए केंद्र डिवाइन लाइट स्कूल, मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, एमडी इंटरनेशनल...