जमशेदपुर, फरवरी 2 -- स्कूली बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा-2025 में 106 छात्र-छात्रा शामिल हुए। वैसे परीक्षा के लिए कुल 148 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा एडीएल सनसाइन स्कूल कदमा में आयोजित की गई। अभिभावकों के साथ ये सभी बच्चे सुबह 9 बजे से ही पहुंचने लगे थे। दो घंटे की परीक्षा 11 बजे शुरू हुई और एक बजे इसका समापन हुआ। परीक्षा में पहली से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले पूरे कोल्हान के बच्चों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। ऑफलाइन परीक्षा पहले ही संपन्न हो चुकी है। ओएमआर शीट पर ली गई परीक्षा में विभिन्न विषयों के कुल 120 सवाल थे। कक्षा के अनुसार ही प्रश्नों का मानक रखा गया था। बच्चों ने प्रश्न पत्र में सवाल देखकर ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.